#Tenduya गंगोलीहाट में तेंदुए ने दो साल के बच्चे को बनाया शिकार

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में एक तीन साल के बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ घर के आंगन से ही मासूम को उठाकर ले गया।

पिथौरागढ़ में एक दो साल के मासूम को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक कोठेरा गांव में दो साल तीन महीने का अंशु अपने ननिहाल में रह रहा था। सोमवार शाम को बच्चा अपने आंगन में ही खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया।

Ad
Ad

मासूम को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ
परिजन जब आंगन में पहुंचे को आंगन में खून देख हड़कंप मच गया। परिजन और आस-पास के लोगों ने बच्चे को ढूंढा।गांव के युवा उसकी खोज में जंगल की ओर दौड़े। जिसके बाद घर से आधा किमी दूर ही बच्चा खून से लथपथ मिला। तब बच्चे की सांसे चल रही थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

.
घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। मासूम की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके साथ ही गांव में भी हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग की टीम ने गांव में गश्त शुरू कर दी है। बता दें कि इस से पहले भी अगस्त और सितंबर में भी तेंदुओं ने गंगोलीहाट के साथ ही बेरीनाग में दो बच्चों को मार दिया था।