अवैध संबंधों के शक में फौजी ने किया पत्नी संग कांड, फिर दोस्त से मिलकर ……….. ऐसा खुला कच्चा-चिट्ठा!
आर्मी में लांस नायक रमाकांत ने पत्नी की हत्या के लिए 15 दिन की एक्सट्रा लीव ली थी. फिर पत्नी को आर्मी कैंटीन से सामान दिलाने का कहकर ले गया था. पुलिस अभी-भी पत्नी के शव को नहर में तलाश रही है जबकि बच्चों को मायके भेज दिया गया है.
यूपी के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां छुट्टी पर घर आए आर्मी के लांस नायक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंककर वापस ड्यूटी जॉइन करने चला गया. आरोपी ने कबूला है कि उसे अपनी पत्नी पर दूसरे मर्दों के साथ अवैध संबंधों का शक का जिसके चलते उसने पहले पत्नी को शॉपिंग कराने का लालच दिया. रास्ते में कार के अंदर गला दबाकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा और शव को आगरा रोड स्थिति हजारा नहर में फेंक दिया था. आरोपी सैनिक को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन इतने दिनों की तफ्तीश के बावजूद पत्नी की लाश नहर से नहीं मिल पाई. एक तरफ वारदात ने पूरे शहर में कोहराम मचा दिया है जबकि घर में मातम पसरा हुआ है.
आर्मी कैंटीन से शॉपिंग का दिया लालच
स्थानीय पुलिस ने दैनिक जागरण की रिपोर्ट में बताया कि निधौंलीकलां रोड निवासी आरोपी पति रमाकांत सेना में तैनात है. वह पहले पठानकोट में पोस्टेड था लेकिन कुछ समय पहले उसकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी में हुई थी. आरोपी 6 जुलाई को छुट्टी पर आया था जहां उसने पत्नी सोनी यादव को आर्मी कैंटीन से सामान दिलाने की बात कही. पहले अपने दोनों बच्चों क्षितिज और सताक्षी को स्कूल भेजा और पीछे से पत्नी को कैंटीन का बहाना देकर साथ ले गया. बताया जा रहा है कि आरोपी 26 मई को 45 दिन की छुट्टी पर आया था लेकिन जमीन की खरीद-बिक्री का हवाला देकर 15 दिन की लीव और बढ़ाई और अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली.
मायके वालों ने उठाए सवाल
आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को आगरा रोड स्थित हजारा नहर में फेंक दिया और किसी को बताए बिना अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली. बताया जा रहा है कि आरोपी पति रमाकांत के साथ गांव का ही अजय नाम का एक शख्स और था जिसके साथ मिलाकर उसने पत्नी सोनी की हत्या को अंजाम दिया. जब महिला घर नहीं लौटी तो मायके वालों ने एटा पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. महिला का फोन घर पर ही मिला लेकिन लोकेशन और तकनीकी जांच में पति रमाकांत पर शक की सुंई अटक गई. पति की लोकेशन आगरा क्षेत्र की मिली. बच्चे लगातार एक ही बात रहते रहे कि मम्मी पापा के साथ बाहर गई हैं, जबकि आरोपी पिता पुलिस की पूछताछ में टालमटोल रहता रहा.
जब पुलिस का शक यकीन में बदला
मृतक सोनी यादव की मां ने 8 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जांच-पड़ताल में आरोपी पति रमाकांत की कार हाथकस के सिंकदराराऊ थाना क्षेत्र से बरामद हुई. 9 जुलाई को पुलिस ने कार को कब्जे में लिया. उसकी फॉरेंसिक जांच कराई तो सारी परतें अपने आप खुलने लगीं. सबूतों के आधार पर पुलिस ने 11 जुलाई को रमाकांड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया. दूसरी तरफ आरोपी 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल में अपनी ड्यूटी जॉइन कर चुका था जिसे तकनीकी साक्ष्य और सर्विलांस के जरिए 22 जुलाई को हिरासत में लिया. पति ने पत्नी पर अवैध संबंधों के शक की बात बताई और हत्या का जुर्म कबूला. पुलिस ने आरोपी रमाकांत को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अभी-भी सोनी यादव के शव की हजारा नदी में तलाशी कर रही है.
मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
अधर पुलिस सोनी यादव के शव की तलाश कर रही है.हजारा नहर फिरोजाबाद तक जाती है इसलिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है. रमाकांत का जुर्म सामने आते ही, मृतका सोनी यादव के मायके वालों ने मारपीट के आरोप लगाए हैं. मृतका की मां सरोज देवी का आरोप है कि सोनी और रमाकांत की शादी को 11 साल हो गए थे. वो अक्सर सोनी के साथ मारपीट करता था. उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सोनी का शव ठिकाने लगा दिया. बताया जा रहा है कि रमाकांत की मांग मारहरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर काकामई गांव स्थित पैतृक घर में रहती हैं जहां पिता कैंसर से पीड़िता है. इस वारदात के बाद, दोनों बच्चों को मायके भेज दिया गया है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


