पटरी से उतरी सूर्यनगरी एक्सप्रेस, 10 यात्री घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


राजस्थान के पाली में सूर्यनगरी एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजकर 27 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए, जबकि 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। कुल 11 डिब्बे पटरी से उतरे हैं।

ADVERTISEMENTS


हादसे के बाद 12 ट्रेनों का रूट बदला गया है, जबकि दो ट्रेनों को रद्द किया गया है। हादसे में किसी यात्री की मौत की खबर नहीं है। कुछ यात्रियों को मामूली चोट की खबर है, जिनका इलाज कराया जा रहा है।


बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12480) के डिरेल होने के बाद इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है।


ट्रेन के S3 से S5 तक के डिब्बे पलटे हैं। एक यात्री ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से रवाना होने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 के भीतर मिनट एंबुलेंस आ गई।

ADVERTISEMENTS