इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट, बादल और कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में नए साल के आगाज के साथ ही मौसम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। लगातार कोहरे पाले की वजह से पहाड़ में जहां तापमान में कमी आ रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तीसरे दिन भी हिमपात जारी है इस वजह से बर्फीली हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग ने अगले कई दिन इसी तरह मौसम के हालात रहने का अंदेशा जताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


