इस साल आएंगी 20 हजार सरकारी भर्तियां

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड सरकार 2023 में 20 हजार सरकारी भर्तियां निकालने जा रही है। युवाओं को इस साल सरकारी भर्तियों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

ADVERTISEMENTS


हल्दवानी में एक कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि सरकार कई अहम योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रही है। इन्ही में से एक है रोजगार उपलब्ध कराना। धन सिंह रावत ने कहा है कि सरकार 2023 में 20 हजार सरकारी भर्तियां निकालेगी।
धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य सरकार अब हर गांव को सड़क से जोड़ने में लगी है। इसके साथ ही हर घर को नल और नल में जल भी होगा।


कैबिनेट मंत्री ने धन सिंह रावत ने कहा है कि 2025 तक राज्य को ड्रग्स फ्री कर देंगे। इसके साथ ही राज्य को टीबी मुक्त करने का अभियान भी चल रहा है।

ADVERTISEMENTS