उत्तराखंड:- ‘मां-बाप मुझसे करवाते हैं देह-व्यापार, विरोध पर…’ नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती
रुड़की में किशोरी ने अपनी मां और सौतेले पिता पर जबरन देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है. किशोरी का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कमरे में बंद कर भूखा रखा जाता था.
‘मेरे मां-बाप, मुझे शहर के अलग-अलग होटलों में लेकर जाते हैं. वो वहां डील करते हैं और फिर ग्राहक मेरे साथ रेप करते हैं. मेरे विरोध करने पर मेरे मां-बाप मेरे साथ मारपीट करते हैं. मुझे कमरे में बंद कर देते हैं और मुझे भूखा रखते हैं. यही नहीं… ये लोग झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देते हैं…’ ये आपबीती है एक ऐसी लड़की की जिसके सिर से पिता का साया कुछ साल पहले हमेशा के लिए उठ गया था. इसके बाद उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से शादी की और फिर दोनों ही उसकी अस्मत के सौदागर बन गए. बच्ची ने सोचा भी नहीं था कि जिस मां ने उसे अपने कोंख से जन्म दिया वही उसकी जिस्म की बोली लगाएगी.
ये झकझोर देने वाली कहानी देवभूमि उत्तराखंड के रुड़की जिले से सामने आई है. कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने अपनी मां और सौतेले पिता पर जबरन देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है. नाबालिग किशोरी का आरोप है कि उसकी मां और सौतेले पिता उससे जबरन देह व्यापार करा रहे हैं. इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे जबरन कमरे में बंद कर दिया जाता है. इससे परेशान होकर आज नाबालिग किशोरी किसी तरह घर से निकलकर रुड़की कोतवाली पहुंची. वहां उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि इस्लामनगर निवासी एक नाबालिग किशोरी रुड़की कोतवाली पहुंची थी. वहां उसने पुलिस को तहरीर देकर अपनी मां और सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. नाबालिग किशोरी का आरोप है कि उसकी मां और सौतेला पिता लगातार उसे क्षेत्र के अलग-अलग होटलों में भेजकर देह व्यापार करा रहे हैं. किशोरी का आरोप है कि उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था. इसके बाद उसकी मां एक व्यक्ति के साथ रहने लगी थी.
नाबालिग किशोरी का आरोप है कि उसकी मां और सौतेले पिता ने मुजफ्फरनगर में भी एक व्यक्ति के खिलाफ डराकर-धमकाकर उससे मुकदमा दर्ज कराया है. किशोरी का आरोप है कि उसकी मां और सौतेले पिता उसे क्षेत्र के अलग-अलग होटलों में ले जाते हैं, जहां ग्राहक उसके साथ दुष्कर्म करते हैं. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे कमरे में बंद कर भूखा रखा जाता है.
नाबालिग किशोरी का आरोप है कि उसकी मां और सौतेले पिता देह व्यापार नहीं करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देते हैं. आरोप है कि नाबालिग किशोरी आज किसी तरह घर से निकलकर कोतवाली पहुंची और पुलिस से आरोपी मां और सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


