उप शिक्षा अधिकारी ने दी पुलिस को तहरीर, फर्जी आय प्रमाण पत्र मामले में 9 के ऊपर किया मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर जिले से फर्जी आय प्रमाण पत्र को लेकर एक मामला सामने आया है यहां पर शिक्षा विभाग ने 9 लोगों के ऊपर मुकदमा भी दर्ज करवाया है बता दें कि उपशिक्षा अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उपशिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा के लिए अपने आय के प्रमाण पत्र दिये थे। जिनका मिलान तहसील में दर्ज अभिलेखों अनुसार नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS

इसलिए इन नौ लोगों पर फर्जी आय प्रमाण पत्र जमा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उपशिक्षा अधिकारी डॉ गुंजन अमरोही ने बताया कि कुछ लोग RTE शिक्षा के अधिकार में प्रवेश लेने के लिए अन्य कागजात भी गलत लगा सकते हैं इसलिये वर्तमान में प्राप्त हो रहे हर आवेदन की शिक्षा विभाग की टीम के द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS