एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी,सरकारी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एसटीएफ की टीम ने रविवार को सरकारी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से बेवसाईट चलाकर बेरोजगार युवकों को धोखा दे रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह पर करीब 80 से 85 बेरोजगार युवाओं पर ठगी का आरोप है।

अलग अलग राज्य के युवाओं को बनाया जा रहा था शिकार
बता दे नोएडा में स्थित कार्यालय भारतीय युवा खेल परिषद के दस्तावेजों को सीज किया गया है। यह गिरोह देशभर से अलग अलग राज्यों के युवाओं को पीटी मास्टर, रेलवे विभाग, इनकम टैक्स विभाग में भर्ती कराने की बात कर लाखों की ठगी करता था। एसटीएफ ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गिरप्तार कर 1 लैपटॉप और 3 मोबाईल फ़ोन बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS


हरिद्वार आश्रम में दिया जाता था प्रशिक्षण
बता दे गिरोह बेरोजगार युवकों को उनके चयन होने का लेटर देकर हरिद्वार स्थित एक आश्रम में प्रशिक्षण दिया जाता था। अभी तक गिरोह के सदस्यों के खातों में पिछले 6 महीने में करीब 55 लाख रूपये का लेनदेन हुआ है। थाना श्यामपुर में एसटीएफ की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS