हल्द्वानी-एलएलबी की छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। एलएलबी के छात्र की हल्द्वानी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि एक कार ने गलत दिशा में उसके बेटे को टक्कर मारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहाड़गंज रुद्रपुर निवासी केशर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका बेटा प्रकाश दानू (31) बीती 19 जून को अपनी स्कूटी से रुद्रपुर से हल्द्वानी गया था। वापसी में जब वह रुद्रपुर आ रहा था तब गन्ना सेंटर रामपुर रोड़ के पास एक कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि कार विपरीत दिशा में आ रही थी और चालक उसे लापरवाही से चला रहा था। लोगों ने घायल को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। प्रकाश दानू एलएलबी का छात्र था और कॉमन सर्विस सेंटर भी चलाता था। पुलिस ने बताया कि, आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी गई है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS