लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की इस ग्रामसभा से एकमात्र नामांकन होने से इनका निर्विरोध प्रधान बनना तय

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में आज नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई, इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी, इसके बाद जबरदस्त तरीके से प्रचार शुरू हो जाएगा। आज नामांकन के आज अंतिम दिन चोरगलियां क्षेत्र के लाखन मंडी ग्राम सभा से एकमात्र ज्योति दीपक चौसाली का ग्राम प्रधान के लिए नामांकन होने के बाद ज्योति दीपक चौसाली का निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना तय हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था, अंतिम दिन तक चोरगलियां के लाखन मंडी ग्राम सभा क्षेत्र से ग्राम प्रधान पद के लिए एकमात्र ज्योति दीपक चौसाली का नामांकन होने के चलते ज्योति दीपक चौसाली का निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना तय हो गया है, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने ज्योति दीपक चौसाली को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS