राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार का नायाब तोहफा, पढ़िए ये खबर
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार ने नायाब तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस से प्रदेश के सवा तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
डीए में बढ़ोतरी के आदेश जारी
कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि अब तक कार्मिकों को 42 प्रतिशत डीए मिल रहा था। डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 46 प्रतिशत डीए मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


