रफ्तार मीडिया उत्तराखंड अब दिखेगा नए स्वरूप में, सचिव मुख्यमंत्री व सूचना महानिदेशक ने किया नए स्टूडियो का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें



रफ्तार मीडिया उत्तराखंड अब आपको एक नए स्वरूप में नजर आएगा। राजधानी देहरादून में रफ्तार मीडिया उत्तराखंड के नवनिर्मित लाइव स्टूडियो और प्रोडक्शन कंट्रोल रूम का उद्घाटन गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय और सूचना महानिदेशक बंशीधर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया है। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने रफ्तार मीडिया उत्तराखंड की समूची टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Ad
Ad

रफ्तार मीडिया के स्टूडियो का हुआ उद्घाटन
गढ़वाल कमिश्नर और सूचना महानिदेशक ने रफ्तार मीडिया के नवनिर्मित स्टूडियो का उद्घाटन किया। उत्तराखंड के सबसे बड़े टीवी स्टूडियो के उद्घाटन के मौके पर गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि, मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है और इसके रोल को नकारा नहीं जा सकता है। महत्वपूर्ण ये है कि मीडिया को सच्ची खबरें और उनका अच्छा विश्लेषण करके ही जनता के समक्ष लाना चाहिए। कोई भी खबर मीडिया को एकतरफा नहीं दिखाना चाहिए। किसी खबर से जुड़े हर पक्ष की बात मीडिया को जनता के सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को किसी भी खबर पर पूरी रिसर्च करनी चाहिए ताकी जनता तक सच पहुंच सके।

सोशल मीडिया के दौर में सही सूचना देने की चुनौतियां बढ़ीं
वहीं राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने रफ्तार मीडिया उत्तराखंड के प्रोडक्शन कंट्रोल यूनिट का भी इनॉगरेशन किया। इस दौरान बंशीधर तिवारी ने रफ्तार मीडिया उत्तराखंड की समूची टीम को शुभकामनाएं दी हैं। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज के दौर में जब लोगों के पास हर समय सूचना का माध्यम है और उनके जरिए सूचनाएं पहुंच रहीं हैं तो सही और निष्पक्ष सूचनाएं पहुंचाना भी एक बड़ी चुनौती है। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जनता तक सूचना पहुंचाने का काम मीडिया का है वहीं इन योजनाओं की कमियां सरकार तक पहुंचाने का काम भी मीडिया का ही है। मीडिया के बिना एक बेहतर शासन व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती है।

उत्तराखंड का सबसे बड़ा और आधुनिक स्टूडियो
रफ्तार मीडिया उत्तराखंड ने राजधानी देहरादून में अपना नया स्टूडियो तैयार किया है। इस स्टूडियो में आधुनिकतम तकनीकों का प्रयोग किया गया है। इस स्टूडियो के निर्माण के बाद अब रफ्तार मीडिया उत्तराखंड की खबरों को और तेजी और सटीकता के साथ आम लोगों तक पहुंचा पाएगा