चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड आएंगे योगी आदित्यनाथ, इन शहरों में भरेंगे हुंकार

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार गरमाने 13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। योगी आदित्यनाथ की उत्तराखंड में तीन जनसभाएं तय है। भाजपा उनकी दो और जनसभा उत्तराखंड में कराने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS

इन शहरों में भरेंगे योगी आदित्यनाथ हुंकार
योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी। भाजपा उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है।

ये होगा योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा दोपहर 11.30 बजे गोचर में होगी। इसके बाद वह दो बजे लोहाघाट में रैली करेंगे। शाम चार बजे वह काशीपुर पहुंचेंगे।काशीपुर में उनकी एक जनसभा होगी। भाजपा की ओर से योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं को लेकर तैयारियां की जा रही है

ADVERTISEMENTS