सोनिया का आदेश-सिधू पंजाब कांग्रेस के नए कप्तान आजकल में उत्तराखंड पर फैसला

ख़बर शेयर करें

पंजाब कांग्रेस में कई दिनों से चल रही उठापटक के बाद अब पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी से कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है।

Ad
Ad

कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। चार कार्यकारी अध्यक्षो की नियुक्ति गुटबाजी को संतुलित करने के लिए की गई है। पार्टी में सिधू के समर्थकों ने जोश के साथ मिठाईयां बाटी। सिधू खेमे के विधायकों का दावा है कि पार्टी आलाकमान के इस फैसले में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की भी सरहमति है।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। सोनिया गांधी ने जिन चार नेताओं का पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, उनमें संगत सिंह गिलाजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है।

पंजाब के 2साल से चल रहे सिंधू प्रकरण पर प्रियंका वाड्रा की लंबी बातचीत से मामला सुलझा है। लेकिन देखना है कि सिधू पार्टी में कैसे जान फूंकते हैं। कैसे वह अमरेंदर समर्थको के साथ तालमेल बढ़ाते है पार्टी की 2022 में सत्ता मैं वापसी कराते हैं। सोनिया के आदेश के पालन में नए कप्तान सीएम कैप्टेन से कैसे तालमेल बढ़ाते हैं।