बेटा मां का मर्डर करके उसकी लाश को प्रभावित करना चाहता था संगम में नहीं हो सका अपने मंसूबों में कामयाब

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने यहां मां के हत्यारे बेटे को तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया है. युवक अपनी मां का कत्ल करके शव को गंगा में प्रवाहित करना चाहता था. लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका. पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है.पूछताछ में आरोपी हिमांशु ने बताया कि वह मूलतः बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है

ADVERTISEMENTS

और अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ अपनी बहन के ससुराल हरियाणा के हिसार आया हुआ था. आरोपी ने बताया कि उसने 13 दिसंबर को अपनी मां से 5 हजार रुपये की मांग की थी. जिस पर प्रतिमा देवी (युवक की मां) ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिस पर मां और बेटे के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी

प्रयागराज में प्रभावित करना चाहता था अपनी मां कसम

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हिमांशु ने मां के शव को सूटकेस में भरा और हिसार रेलवे स्टेशन पहुंचा. आरोपी फिर गाजियाबाद पहुंचा और उसके बाद ट्रेन बदलकर प्रयागराज पहुंच गया. पुलिस ने बताया कि प्रयागराज संगम के पास युवक सूटकेस के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था.

पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की. जिस पर उसने बताया कि वह सूटकेस समेत मां के शव को प्रयागराज के संगम में प्रवाहित करना चाहता था. जिससे किसी को यह पता ना चल सके कि उसने मां की हत्या की है.

ADVERTISEMENTS