सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! अगले साल मिलेगी 38 छुट्टियां, यहां देखें सरकार की ओर से जारी पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! अगले साल मिलेगी 38 छुट्टियां, Government Provide 38 Holidays to Employees Next Year 2027

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! अगले साल मिलेगी 38 छुट्टियां, यहां देखें सरकार की ओर से जारी पूरी लिस्ट

सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सालभर में 12 सामान्य अवकाश मिलेंगे। इसके अतिरिक्त तीन ऐच्छिक छुट्टियां लेने की सुविधा भी दी गई है। वहीं, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए अलग से 24 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ऐच्छिक अवकाश के तहत कर्मचारी सरकार की ओर से तय सूची में से अपनी पसंद के तीन दिन चुन सकेंगे।

ADVERTISEMENTS

पटना। बिहार सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सालभर में 12 सामान्य अवकाश मिलेंगे। इसके अतिरिक्त तीन ऐच्छिक छुट्टियां लेने की सुविधा भी दी गई है। वहीं, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए अलग से 24 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ऐच्छिक अवकाश के तहत कर्मचारी सरकार की ओर से तय सूची में से अपनी पसंद के तीन दिन चुन सकेंगे।

जारी कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी में 15 तारीख को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 जनवरी को शब-ए-बरात के अवसर पर अवकाश रहेगा। फरवरी में 11 तारीख को वसंत पंचमी और 20 फरवरी को संत रविदास जयंती की छुट्टी निर्धारित की गई है। इसके बाद 6 मार्च को महाशिवरात्रि, 14 अप्रैल को सम्राट अशोक अष्टमी और 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती पर सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। मई में 14 तारीख को जानकी नवमी और 18 जून को कबीर जयंती के अवसर पर भी छुट्टी मिलेगी।

ऐच्छिक अवकाश के लिए त्योहारों की लंबी सूची

सरकार ने कर्मचारियों को धार्मिक और पारंपरिक पर्वों के अनुसार छुट्टी चुनने का विकल्प दिया है। ऐच्छिक अवकाश की सूची में मकर संक्रांति, कर्पूरी जयंती, ईद, होलिका दहन, बकरीद, मुहर्रम, रक्षाबंधन, हरितालिका तीज, अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा शामिल हैं। इसके अलावा जीवितपुत्रिका व्रत, दुर्गा पूजा से संबंधित पर्व, छठ पूजा का खरना, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती और क्रिसमस की पूर्व संध्या को भी ऐच्छिक अवकाश की सूची में जगह दी गई है। हालांकि, कर्मचारियों को इस सूची से अधिकतम तीन छुट्टियां ही लेने की अनुमति होगी।

तारीखअवकाश
1 जनवरीनव वर्ष
15 जनवरीमकर संक्रांति
24 जनवरीकर्पूरी जयंती
5 मार्चरमजान का अंतिम जुमा
11 मार्चईद
22 मार्चहोलिका दहन
18 मईबकरीद
17 जूनमुहर्रम
18 जूनअनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती
16 अगस्तअंतिम श्रावणी सोमवार
17 अगस्तरक्षा बंधन
3 सितंबरहरितालिका तीज
14 सितंबरअनंत चतुर्दशी
17 सितंबरविश्वकर्मा पूजा
23 सितंबरजीवित्पुत्रिका व्रत
1 अक्टूबरदुर्गा पूजा कलश स्थापना
10 अक्टूबरदुर्गा पूजा एकादशी
11 अक्टूबरजेपी जयंती
21 अक्टूबरश्रीकृष्ण सिंह जयंती
3 नवंबरछठ पूजा (खरना)
3 दिसंबरडॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती
24 दिसंबरक्रिसमस ईव
ADVERTISEMENTS