-चलती बस में ड्राइवर को पड़ गया हार्ट अटैक, बस ने रौद डाले पांच लोग,3 की मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नोएडा/ यहां रोडवेज बस चलाते समय ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद 30 सवारियों से भरी बस बेकाबू हो गई और आगे जा रहे 5 बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। सवारियों ने ही किसी तरह से बस को रोका। ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

50 किमी प्रति घंटे थी बस की स्पीड बता हादसा दनकौर रेलवे स्टेशन के समीप मंडी श्याम नगर के पुल के नजदीक बुधवार दोपहर 12:20 बजे हुआ। हादसे के वक्त बस की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे थी। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने नोएडा-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है। हादसे के वक्त बस नोएडा से बुलंदशहर जा रही थी। दनकौर रेलवे स्टेशन के समीप अचानक ड्राइवर ब्रह्म सिंह के सीने में दर्द हुआ और उसने बस से नियंत्रण खो दिया। बस ने दो बाइकों को टक्कर मारी और रौंद दिया तब यात्रियों का ध्यान ड्राइवर पर

यात्रियों ने देखा कि ड्राइवर अपनी सीट पर बेसुध पड़ा है यात्रियों ने मिलकर ब्रेक लगाया

रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है। हादसे के वक्त बस नोएडा से बुलंदशहर जा रही थी। दनकौर रेलवे स्टेशन के समीप अचानक ड्राइवर ब्रह्म सिंह के सीने में दर्द हुआ और उसने बस से नियंत्रण खो दिया। बस ने दो बाइकों को टक्कर मारी और रौंद दिया तब यात्रियों का ध्यान ड्राइवर पर गया।

मृतकों के नाम

बस के ड्राइवर की पहचान बुलंदशहर के सलेमपुर के निवासी 38 वर्षीय ब्रह्म सिंह के रूप में हुई है जबकि बाइक सवार मृतकों की पहचान सुशील उम्र 35 वर्ष बुलंदशहर निवासी करन उम्र 32 वर्ष और हाथरस निवासी बदन सिंह उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS