एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, महिला दिवस के मौके पर मिलेगी यह सौगात

ख़बर शेयर करें

महिला दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक लाख रुपये तक की योजनाओं पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी में है। इसके तहत पशुपालन, मत्स्य पालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मसाला उद्योग, मिलेट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए महिलाओं को बढ़ावा मिलेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

अविवाहित और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। साथ ही जिस महिलाओं की मासिक आय छह हजार रुपये से अधिक ना हो केवल उन्हीं महिलाओं को इन् योजनाओ का लाभ मिल पाएगा।

महिलाओं को सशक्त बनाने की हो रही तैयारी
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक समाज कल्याण विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एकल महिलाओं की संख्या साढ़े तीन लाख है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी शामिल हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके, इसके लिए विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस तरह की महिलाओं की संख्या डेढ़ से दो लाख के बीच हो सकती है।

Ad Ad
Ad Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.