लालकुंआ में कांग्रेस के कई दिग्गजो ने किया बाय बाय ,प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई

ख़बर शेयर करें

लालकुंआ skt .com

Ad
Ad

लाल कुआं कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष समेत पूर्व अध्यक्ष नगर अध्यक्ष, महामंत्री के अलावा लाल कुआं विधानसभा के दो प्रधान तथा महिला प्रधान पति के द्वारा आज कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा की सदस्यता ले ली।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन सभी नेताओं को दिलाई लाल कुआं के विधायक मोहन बिष्ट के नेतृत्व में इन सभी ने भाजपा की सदस्यता ली लालकुआं नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया इसके अलावा पूर्व में इस्तीफा दे चुके पूर्व नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह महामंत्री जीवन कबड़वाल पूर्व प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट और हरेंद्र बिष्ट भी इन लोगों के साथ शामिल हो गए गुरदीप सिंह और जीवन का पौडवाल ने कांग्रेस से पूर्व में ही इस्तीफा दे दिया था

जबकि वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ने पार्टी को इस्तीफा देते हुए दोबारा से अपने घर वापसी कर लिए लालचंद पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन पिछले 5 वर्ष पूर्व जब उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस में जाकर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और वह जीत भी गए 5 साल तक अध्यक्ष बने रहने के बाद उन्होंने फिर एक बार दोबारा भाजपा जॉइन कर लिया

वहीं कांग्रेस की सदस्य प्रधान पति कीर्ति पाठक ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली इन नेताओं के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने के पीछे क्या कारण रहे यह तो क्षेत्र में कयास लगाए जा रहे हैं माना जा रहा है कि अपने-अपने निजी हितों की वजह से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं