BJP युवा नेता की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, मुंहबोले जीजा ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में उतारा था मौत के घाट
भाजपा युवा नेता की हत्या से सनसनी फैल गई थी। किसी को समझ नहीं आया था कि किस वजह से ऐसी जघन्य वारदात की गई थी। लेकिन पुलिस ने अब इस संगीन कांड से पर्दा उठा दिया है
नर्मदापुरम मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में भाजपा युवा नेता की हत्या से सनसनी फैल गई थी। किसी को समझ नहीं आया था कि किस वजह से ऐसी जघन्य वारदात की गई थी। लेकिन पुलिस ने अब इस संगीन कांड से पर्दा उठा दिया है और बडा खुलासा कर दिया है। जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक मुंहबोले जीजा ने अवैध संबंध के शक में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोहागपुर में भाजपा युवा नेता, ढाबा संचालक की हुई थी हत्या
दरअसल जिले के सोहागपुर में भाजपा युवा नेता और ढाबा संचालक सचिन राजपूत की हत्या हुई थी जिसका पुलिस ने बहुत कम समय में खुलासा करते हुए कामयाबी हासिल की है। सचिन राजपूत की हत्या उसके ही मुंहबोले जीजा विवेक गुर्जर ने की थी,। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल बाइक और पिस्टल भी बरामद कर ली है। अवैध संबंध का शक ही इस खौफनाक वारदात का कारण बना है।
पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी
पुलिस ने मामले में काफी सक्रियता से काम किया है। सचिन राजपूत के ढाबे के सीसीटीवी फुटेज जांचे तो उसमें सचिन एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाते दिखा। सचिन जिसके साथ गया था वो मुंहबोला जीजा विवेक गुर्जर था। गुर्जर सीहोर का रहने वाला है और पुलिस पूछताछ में उसने सारा सच उगल दिया। आरोपी विवेक गुर्जर ने बडा खुलासा करते हुए कहा कि उसे शक था कि सचिन के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसके चलते ही उसने सचिन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। ढाबे से सचिन को अपने साथ बाइक से नहर की पुलिया पर ले गया और उसने सचिन के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी
आपको बता दें कि सचिन राजपूत पिपरिया रोड पर महुआ गांव के पास राजपूत ढाबा चलाता था। सचिन राजपूत सोहागपुर क्षेत्र में भाजपा का सक्रिय नेता और स्थानीय विधायक विजयपाल सिंह का करीबी समर्थक था। लिहाजा पुलिस ने 24घंटों में ही मामले का खुलासा कर दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


