बड़ा कांड! रिसॉर्ट में दोस्तों संग ठहरी युवती… बाथरूम में मिली लाश, मचा हड़कंप
एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां राजनांदगांव जिले में स्थित एक रिसॉर्ट में युवती कुछ दोस्तों संग ठहरी थी। देर रात युवती का शव होटल के बाथरूम में मिला। जबकि सभी दोस्त मौके पर फरार है। इस घटना के बाद…
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां राजनांदगांव जिले में स्थित एक रिसॉर्ट में युवती कुछ दोस्तों संग ठहरी थी। देर रात युवती का शव होटल के बाथरूम में मिला। जबकि सभी दोस्त मौके पर फरार है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट का है। जहां भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी (24) अपने कुछ दोस्तों संग ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात युवती बाथरूम में बेहोश अवस्था में मिली। घटना की जानकारी रिसॉर्ट संचालक को दी गई। आनन-फानन में युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवती के दोस्त मौके से फरार हैं।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पहचान मुस्कान तिवारी (24) के रूप में हुई है, जो भिलाई की रहने वाली थी। राजनांदगांव एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मृतका का पीएम कराया जा रहा है। वहीं, आगे कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इसके बाद जल्द ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


