सनसनी: खून से लथपथ पड़े थे माता-पिता, फंदे पर झूल रहा था बेटा, बड़ा बेटा घर लौटा तो…
एक हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पश्चिम मुहुरीपुर गांव में एक ही घर के भीतर परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनका छोटा बेटा शामिल है। पुलिस ने आज…
Tripura Triple Death : दक्षिण त्रिपुरा जिले से एक हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पश्चिम मुहुरीपुर गांव में एक ही घर के भीतर परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनका छोटा बेटा शामिल है। पुलिस ने आज इस खौफनाक घटना की आधिकारिक जानकारी दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शंकर चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी छबी (49) और उनके छोटे बेटे कृष्ण (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शंकर और छबी चक्रवर्ती के शव खून से लथपथ मिले और उनके शरीर पर धारदार हथियार की चोटों के कई निशान थे जबकि कृष्ण का शव उनके घर में छत से फंदे से लटका हुआ पाया गया।
वहीं उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दीप्तनु दास ने बताया कि यह घटना पश्चिम मुहुरीपुर गांव में हुई। यह मामला उस समय सामने आया जब दंपति का बड़ा बेटा मिथुन चक्रवर्ती शुक्रवार को घर लौटा और उसने दरवाजे तथा खिड़कियां अंदर से बंद पाईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा, घटना के कारणों का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की फिलहाल पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक निष्कर्षों और घटनास्थल से एकत्र किए गए अन्य सबूतों की जांच के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


