हल्द्वानी से लापता बच्चे की यहाँ बन्द बोरी में मिली लाश,क्षेत्र में सनसनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। यहाँ गौलापार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। खेत के पास एक कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान एक मजदूर के बेटे के रूप में हुई है, मृतक बच्चे का पिता बटाई पर खेती करता हैं। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था।सुबह खेत में काम कर रहे मजदूरों को एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
हत्या के कारणों और हत्यारे की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।इस जघन्य अपराध ने पूरे गौलापार क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS