उत्तरकाशी में फटा बादल, कई लोगों के दबे होने की सूचना, रवाना हुई रेस्क्यू टीम,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
uttarkashi cloudburst

Uttarkashi cloudburst : उत्तरकाशी के धराली गांव से बादल फटने की खबर शामे आ रही है। जिसके बाद खीरगंगा में पानी और मलबा आ गया है। कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी में फटा बादल

बादल फटने के कारण धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है। बताया जा रहा है कई होटलों में भी पानी और मलबा घुस गया है। बादल फटने के कारण बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

video link- https://youtu.be/iKGGgqcMsok?si=IbOWA8HdoSKzYqD3

चार लोगों के मरने की पुष्टि

बादल फटने से धराली गांव में विनाशकारी बाढ़ आ गई है। 50 से 60 लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए हैं। डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है

ADVERTISEMENTS