मेधावी मयंक का वायु सेना में चयन
पैतृक गांव पैजना( ढोली गाँव) एवं हलद्वानी में खुशी की लहर
हलद्वानी skt. com
शिक्षक पुत्र मयंक गहरवाल का वायुसेना में चयन होने से ओखलकांडा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मयंक शिक्षक देवेंद्र गहरवाल के पुत्र है। माता जी एमए बीएड डिग्री धारी होने के साथ ही कुशल ग्रहणी है।

शुरू से ही मयंक शुरू से मेधावी रहे हैं। 2 भाइयों में बड़े मयंक की प्राथमिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर, में इंटर की शिक्षा यूनिवर्सल स्कूल से हुई। यूनिवर्सल स्कूल की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य पदमा दत्त पडलिया ने मयंक को कुशाग्र बुद्धि का बताया।
मयंक ने चेन्नई में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी। सभी लोगो ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मयंक का चयन होने से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। चयन होने की सूचना होने पर उन्होंने कुल देवता गंगनाथ एवम कुलदेवी मां बाराही के दर्शन किए।पीठ के आचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने मयंक को सफल जीवन का आशीर्वाद दिया।
उनके चयन होने पर विद्यायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख केडी रुबाली, जिला पंचायत सदस्य बहादुर सिंह नगदली ,बीडीसी दिनेश बिष्ट, प्रधान दीपांशु आर्या, प्रधान ढोली गांव मदन जोशी, प्रधान कुलोन जगदीश जोशी, बलवंत सिंह बिष्ट, सोहन सिंह बिष्ट, तथा पान सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन