सपा के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के धर्मनिरपेक्ष नेता मुलायम सिंह यादव का आज यहाँ होगा अंतिम संस्कार #लास्टट्रिब्यूटतो mulayamsinghyadav

ख़बर शेयर करें

Safai news एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं धर्मनिरपेक्ष नेता की छवि के साथ जाने जाने वाले पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज शाम 3:00 बजे के बाद सैफई में अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री के अलावा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और पार्टी के नेता अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपनी अंतिम श्रद्धांजलि नेताजी को दंगे.

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई राजनेता सैफई पहुंच सकते हैं।

यादें शेष -मुलायम सिंह के जन्मदिन पर उन्हें केक खिलाते उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। कन्नौज से चंदन की लकड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेताजी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैफई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

सैफई मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा नेता जी का पार्थिव शरीर
मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सैफई मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा है, जहां उनके चाहने वाले अपने नेताजी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोरना काल में कार्यकर्ताओं के बीच हौसला अफजाई के लिए मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं के बीच में


मुलायम सिंह यादव तीन बार बने यूपी के मुख्यमंत्री


नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा जिले के सैफई में 22 नवंबर 1939 को हुआ था। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा, 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सदस्य चुने गए।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दोनों कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे


गोरखपुर से मुलायम सिंह का था खास लगाव
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से मुलायम सिंह यादव का खास लगाव था। उनके चाहने वाले यहां सभी दलों में मौजूद हैं। लोग उन्हें धरती पुत्र कहते थे। वे विरोधी दल के नेताओं का भी सम्मान करते थे।

चंदन की लकड़ी से होगा अंतिम संस्कार


देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सैफई जाएंगे। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सैफई में बनाए गए हेलीपैड और वाटरप्रूफ पंडाल


देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में कई हेलीपैड और वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।