Sagar Viral Video: जहर पीते हुए युवक का वीडियो देख कांप गई पुलिस! जब घर पहुँचे तो जो देखा, उसे देख आप भी पकड़ लेंगे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए एक युवक ने खुदकुशी का नाटक किया और वीडियो अपलोड किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित किया और भ्रामक सूचना फैलाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी।

HIGHLIGHTS

ADVERTISEMENTS
  • युवक ने सोशल मीडिया फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए खुदकुशी का वीडियो बनाया।
  • वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की सुरक्षा सुनिश्चित की।
  • पुलिस ने भ्रामक सूचना फैलाने और जनमानस में भय पैदा करने पर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Sagar Viral Video सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने और लाइक्स-व्यूज पाने की चाहत में युवा किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक हैरान कर देने वाला मामला सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहाँ एक युवक ने कीटनाशक की खाली शीशी में दूध भरकर उसे पीने का नाटक किया और खुदकुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुँची तो हकीकत कुछ और ही निकली।

साइबर कंट्रोल रूम से मिली सुचना

Sagar Viral Video दरअसल, पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर को सागर साइबर कंट्रोल रूम से बांदरी पुलिस को सूचना मिली कि रजवांस निवासी संजय ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। मामले की गंभीरता और युवक की जान को खतरे में देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल एवं एएसपी संजीव उइके ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद बांदरी थाने की टीम तत्काल युवक के घर पहुँची।

कीटनाशक की साफ डिब्बी में भरा था दूध

Sagar Viral Video पुलिस को दरवाजे पर देख युवक घबरा गया, जब उससे वीडियो के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। युवक ने बताया कि उसने सिर्फ अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाने के लिए कीटनाशक की साफ की हुई डिब्बी में गाय का दूध भरा था और जहर पीने का नाटक करते हुए वीडियो शूट किया था। पुलिस ने युवक की बातों की पुष्टि के लिए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथोन ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद युवक को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया।

पुलिस अब भ्रामक सूचना फैलाने और जनमानस में भय पैदा करने के मामले में युवक पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए झूठी या भ्रामक पोस्ट न डालें। ऐसी हरकतें न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि इससे समाज में अनावश्यक दहशत फैलती है।

ADVERTISEMENTS