दुःखद -इस नगर पालिका अध्यक्ष को पितृ शोक

ख़बर शेयर करें

नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी का बुधवार दोपहर असामयिक निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 69 वर्षीय स्वर्गीय नेगी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली के निजी चिकित्सालयों में उपचार चल रहा था। दो दिन पूर्व ही वह दिल्ली से लौटे थे। उनके निधन से नगर में नगर पालिका एवं राजनीति व व्यवसाय सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

Ad
Ad


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे स्वर्गीय नेगी ने तल्लीताल पायल होटल स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्र, होटल व्यवसायी संदीप एवं पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। काफी मिलनसार प्रवृति के ‘मुन्ना मामू’ के नाम से लोकप्रिय रहे स्वर्गीय नेगी की गिनती नगर के प्रमुख होटल व्यवसायियों में होती थी। उनके असामयिक निधन का समाचार मिलने के बाद उनके आवास पर नगर के आम एवं गणमान्य लोगों, राजनीतिक दलों के लोगों एवं पालिका के अधिकारियों व सभासदों का जमावड़ा लग गया।


अपराह्न करीब तीन बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से रानीबाग के लिए प्रारंभ हुई। विधायक सरिता आर्य, डीएम धीराज गर्ब्याल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी सहित नगर पालिका के सभासदों, पालिका कर्मियों एवं विभिन्न राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक सामाजिक संगठनों के लोगों ने स्वर्गीय नेगी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


इधर रॉयल बास्केटबॉल कलब द्वारा नगर पालिका स्वर्गीय नेगी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी, जिसमें आनन्द खम्पा, राजीव गुप्ता, हरीश जोशी, विनोद कनारी, दिनेश वर्मा इत्यादि सदस्यों ने शोक सवेदना व्यक्त की।