Rupee Recover: डॉलर के मुकाबले रुपए में जोरदार रिकवरी, अमेरिका-ईरान शांति उम्मीदों से हुआ मजबूत

ख़बर शेयर करें

strong recovery in rupee against dollar strengthened by hopes of us iran peace
राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें…

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच लगभग तीन महीने से जारी संघर्ष को…

बिजनेस डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच लगभग तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है, जिससे रुपए में सकारात्मक रुख देखा गया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वार्ताकारों से कहा है कि किसी भी समझौते में जल्दबाजी न की जाए और दोनों पक्षों को पर्याप्त समय लेकर सही निर्णय लेना चाहिए। 

इसके अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका और भारत एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हाल की वार्ताओं के बाद द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती की संभावना है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.36 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.20 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 40 पैसे की मजबूती दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 75 पैसे की बढ़त के साथ 95.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.04 पर कारोबार कर रहा था,जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का 5.43 प्रतिशत टूटकर 97.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई। सेंसेक्स 908.98 अंक चढ़कर 76,317.85 पर और निफ्टी 262.65 अंक की बढ़त के साथ 23,977.70 पर पहुंच गया। 

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,440.47 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, 15 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.094 अरब डॉलर घटकर 688.894 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले आठ मई को समाप्त सप्ताह में इसमें 6.295 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी।