‘रुपया गिर नहीं रहा है, डॉलर मजबूत हो रहा है’-वित्त मंत्री

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

इन दिनों देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक बयान खासा चर्चाओं में हैं जिसमें वो ये कह रहीं हैं कि रुपया कमजोर नहीं हो रहा है बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है।
दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अमेरिका दौरे पर एक पत्रकार ने उनसे रुपए के लगातार गिरने की वजह पूछी। इस सवाल के जवाब में निर्मला सीतारमण ने जो कुछ कहा वो बयान वायरल हो गया। निर्मला सीतारमण कहती हैं कि, रुपया नीचे नहीं गिर रहा

ADVERTISEMENTS

बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है। सीतारमण आगे कहती हैं कि, जियो-पॉलिटिकल टेंशन से डॉलर में तेजी देखने को मिल रही है। अन्य करेंसीज की तुलना में भारतीय रुपया बेहद अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मजबूत होते डॉलर के सामने शायद भारतीय रुपया टिक रहा है।


आपको याद दिला दें कि डॉलर के मुकाबले रुपए में 2022 में अब तक 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। 2014 अबतक की गिरावट का आंकड़ा 40 फीसदी से ज्यादा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक रुपए की कीमत 83 के भी पार जा सकती है।

ADVERTISEMENTS