Roorkee News: फेसबुक पर हुआ प्यार, विवाहिता बच्ची के साथ मुंबई से चली आई प्रेमी के घर रुड़की

ख़बर शेयर करें

Roorkee News: फेसबुक पर हुआ प्यार, विवाहिता बच्ची के साथ मुंबई से चली आई प्रेमी के घर रुड़की

रुड़की: फेसबुक पर एक विवाहिता से दोस्ती और फिर प्यार करना युवक को भारी पड़ गया। विवाहिता मुंबई से अपनी एक बच्ची को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। युवक के स्वजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला के स्वजनों से संपर्क साधा है।

Ad
Ad

फेसबुक पर हुई दोस्‍ती

कोतवाली रुड़की क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की दोस्ती छह माह पूर्व फेसबुक पर मुंबई निवासी एक महिला से हुई थी। कुछ समय तक फेसबुक पर महिला व युवक के बीच बातचीत होती रही।

हर दिन फोन पर करते थे घंटों बात

दोनों में प्यार हो गया। बाद में दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। हर दिन घंटों बात होती थी। युवक ने अपना घर का पता आदि भी महिला को बता दिया था।

महिला बच्‍ची समेत मुंबई से पहुंची रुड़की

रविवार रात को महिला अपनी एक बच्ची के साथ मुंबई से रुड़की पहुंच गई। यहां से वह युवक के घर आ गई। महिला को घर पर देख युवक व उसके परिवार के लोग घबरा गए। महिला ने बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसके साथ ही पत्‍नी बनकर साथ रहेगी। वह अपना घर छोड़ कर आ गई है।

पुलिस ने दोनों को समझाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वजनों ने इस बात की शिकायत कोतवाली रुड़की पुलिस से की। पुलिस महिला, उसकी बच्ची व युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस व युवक के स्वजनों ने एक महिला और युवक दोनों को समझाया बुझाया।

उम्र में भी काफी बड़ी है महिला

पुलिस ने महिला के स्वजनों से मुंबई में संपर्क किया। हालांकि, युवक और महिला दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे हैं, लेकिन स्वजन इस बात को लेकर तैयार नहीं है। स्वजनों का कहना है कि महिला विवाहित है। युवक से उम्र में भी महिला काफी बड़ी है।