नदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें



मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। हादसा सुबह 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से 55 लोग सवार थे।

Ad
Ad

अब तक 12 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है। हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है।


जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर पुलिस और NDRF मौजूद है। इसके साथ ही बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने गाड़ी मोड़ी और इसके बाद उसका संतुलन बस से छूट गया। इसके बाद बस रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी।