#rape #ramnagr बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गए अपने साथ, सामूहिक दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़ा

ख़बर शेयर करें

रामनगर में एक किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किशोरी को रानीखेत रोड स्थित एक काॅलेज के पास रोड पर छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर केस दर्ज कर लिया है।

Ad
Ad

किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़ा
रामनगर में दो युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जिसके बाद उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे रविवार रात को करीब 11:30 बजे रानीखेत रोड स्थित एक काॅलेज के पास सड़क पर छोड़ दिया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी के पिता ने आरोपियों पर धर्म परिवर्तन के लिए धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पीरूमदारा के एक गांव में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
मिली जानकारी के मुताबिक वाल्मीकि बस्ती खताड़ी निवासी दो युवक वासु और विवेक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने ले गए। दोनों किशोरी को पीरूमदारा के एक गांव में ले गए। जहां उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद रविवार देर रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने उसे रानीखेत रोड पर कॉलेज के पास छोड़ दिया।