उत्तराखंड: सल्ट से रणजीत रावत की बहु ब्लाक प्रमुख तो बेटा ज्येष्ठ प्रमुख
ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा में कांग्रेस नेता रंजीत रावत का राजनीतिक जलवा एक बार फिर देखने को मिला। सल्ट ब्लॉक में उनकी बहू कंचन रावत निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं, जबकि उनके बेटे विक्रम रावत ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर आसीन हुए।
विशेष बात यह रही कि भाजपा या किसी अन्य दल की ओर से नामांकन तक दाखिल नहीं किया गया, जिससे कंचन रावत का चयन पूरी तरह निर्विरोध रहा।स्थानीय राजनीति में रंजीत रावत परिवार की यह बड़ी जीत मानी जा रही है, जो कांग्रेस के लिए भी एक मनोबल बढ़ाने वाली खबर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी रील प्रतियोगिता में रील बनाओ 51 हजार का ईनाम पाओ