@ramnagar tiger day यहाँ बाघ दिवस की तैयारियों के बीच बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS


यहां रामनगर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग करना है प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ था कि अचानक एक खबर ने हड़कंप मचा दिया ढेला रेंज के अंतर्गत सांवल डे पुल के नीचे बाघिन का शव मिल गया

बाघिन के शव मिलने की खबर से वन विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए उन्होंने तुरंत तुरंत इस मामले को निपटा ना सही समझा और इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

बाघ दिवस (International Tiger Day) पर कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत सावल्दे पुल के नीचे नदी में एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर सहित वन कर्मियों ने बाघिन के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट किया जाएग

कॉर्बेट के वन कर्मियों ने बताया, जिस स्थान पर बाघिन का शव पड़ा मिला है वह राजस्व भूमि है यानी वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत इलाका है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंजर संदीप गिरी ने बताया शनिवार सुबह सावल्दे के ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक बाघिन के शव पड़े होने की सूचना दी।
बाघिन की उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच होगी। बाघिन का शव राजस्व भूमि यानी तराई पश्चिम क्षेत्र के आमपोखरा रेंज के इलाके में पड़ा हुआ था। बाघिन की मौत वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगेगा। बता दें कि रामनगर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का कार्यक्रम आज है और ऐसे में एक बाघिन की मौत होने हड़कंप मचा मच गया है।

ADVERTISEMENTS