#Rajy #andolankari राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण को लेकर होने वाली बैठक स्थगित, नहीं पहुंचे विपक्ष के विधायक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित होनी थी। प्रवर समिति की इस बैठक में विपक्ष के विधायक नहीं पहुंचे। जिसके कारण प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक को स्थगित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

आंदोलनकारियों के आरक्षण को लेकर होने वाली बैठक स्थगित
सोमवार को राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल को लेकर बैठक होनी थी। विपक्ष के विधायक बैठक में नहीं पहुंचे। जिस वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया। प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों के आरक्षण का फैसला हम मिलकर लेना चाहते हैं। इसलिए विपक्ष का बैठक में होना जरूरी था।

बैठक में नहीं पहुंचे विपक्ष के विधायक
प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा विपक्ष के विधायक नहीं आए हैं। इसलिए बैठक बाद में आयोजित होगी। बता दें विधानसभा सत्र के दौरान राज्य आंदोनलकारियों का आरक्षण बिल पेश किया गया था। लेकिन कुछ संशोधन होने के चलते बिल को सर्वसम्मति से प्रवर समिति को भेज दिया गया था।

ADVERTISEMENTS