राजेन्द्र सिंह बिष्ट रजी को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी ,समर्थकों में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

Ad
Ad

पूर्व वरिष्ठ नगर पालिका अध्यक्ष एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट रज्जी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव पद पर मनोनीत किया है। उनसे कांग्रेस की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचाने की उम्मीद की है।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की ओर से जारी पत्र में उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस की नीति और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों को पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी दी है ।

राजेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व में हल्द्वानी नगर पालिका के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा इसके अलावा वह तथा उनके परिवार हीरानगर वार्ड से कई वर्षों से लगातार प्रतिनिधित्व करता आ रहा है उनके दादा स्वर्गीय नंदन सिंह बिष्ट और दादी बसंती देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। उन्हें जिम्मेदारी जिम्मेदारी मिलने पर विधायक सुमित हृदेश जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट महामंत्री मलय बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पिन्नु , वार्ड 12 की निवर्तमान पार्षद एवं लाल कुआं प्रभारी राधा आर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शोभा बिष्ट, देवेंद्र तोलिया, प्रकाश पाठक, विनोद जोशी, टोनी हरियाल, मंजू दानू मीमांशा आर्य रितिक आर्य समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।