प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में मौसम गुरूवार को भी खराब बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS

30 जुलाई तक बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बारिश का दौर अगले तीन दिन यानी की 30 जुलाई तक जारी रहेगा। 30 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहेगा जिसे देखते हुए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश के आसार हैं।

यमुनोत्री नेशनल हाईवे खोला
बारिश के चलते यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डाबरकोट, पाली गाड़ व झरझर के पास राजमार्ग अवरुद्ध है। भूस्खलन के चलते पहाड़ से भरभराकर मलबा रमार्ग पर आ गिरा। जिससे यातायात प्रभावित था। हालांकि डाबरकोट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम ने राजमार्ग को सुचारू कर दिया है‌।

ADVERTISEMENTS