नैनीताल में हुई बारिश, इन 7 जिलों में पड़ीं बौछारें, देहरादून में भी बारिश के आसार

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

uttarakhand-weather-update-yellow-alert-

उत्तराखंड में आखिरकार कई जगहों पर बारिश देखने को मिली। नैनीताल में आज सुबह बारिश हुई है। ऐसे में  मौसम विभाग ने भी पहाड़ी जिलों के लिए आज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आज सात जिलों में बारिश की बौछार पड़ी है। तो वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां पारा 40°C के पार है। चिलचिलाती धूप ने मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया है। 

nainital me barish 28 june
Nainital me barish 28 june

आज नैनीताल में हुई बारिश

नैनीताल में आज सुबह को बारिश हुई। तल्लीताल और मल्लीताल में बारिश की बौछारें देखने को मिली। तो वहीं टिहरी के नरेंद्र नगर में बारिश देखने को मिली। इसके अलावा बागेश्वर, अलमोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी गढ़वाल के कुछ इलाकों में बारिश की बौछार देखने को मिली।

tehri me barish 28 june
tehri me barish 28 june

इन 7 जिलों में पड़ीं बारिश की बौछारें

जिला कहां हुई बारिश

  • देहरादून – धनौल्टी, चक्राता, मोहकमपुर
  • टिहरी- गढ़वाल नरेंद्र नगर
  • बागेश्वर -गरुड़ और डंगोली
  • अल्मोड़ा -रानीखेत, चौबटिया, सीतलाखेत, मासी
  • पिथौरागढ़- धारचूला, मुंसियारी
  • चमोली -जोशीमठ, तपोवन
  • पौड़ी गढ़वाल- स्युंसी, कोटद्वार, पौड़ी शहर
  • नैनीताल- तल्लीताल, मल्लीताल

देहरादून में भी बारिश के आसार

बता दें कि अभी ज्यादातर देहरादून की जगहों में खबर लिखे जाने तक मौसम साफ है। लेकिन शाम तक इसके बिगड़ने के आसार है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। शाम को हल्की बारिश के आसार है। 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार है। 29 जून, 30 जून और एक जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।