31 मार्च को खत्म हो रहा है राधा रतूड़ी का कार्यकाल, इन्हें मिल सकती है मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है. बता दें 31 मार्च को मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं.
ADVERTISEMENTS
आनंद वर्धन को मिल सकती है उत्तराखंड के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है. ऐसे में आनंद वर्धन को उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
1992 बैच के अधिकारी हैं आनंद वर्धन
बता दें वर्धन मुख्य सचिव पद के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. जानकारी के लिए बता दें आनंद वर्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं. वर्तमान में वे नौकरशाही में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


