पुष्पांजलि इंफ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल की बढ़ी मुश्किलें, SIT करेगी मामले की जांच

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
builder of Pushpanjali Infratech

करोड़ों की ठगी और निवेशकों की शिकायतों के घेरे में आए पुष्पांजलि इन्फ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल के खिलाफ अब SIT गठित कर दी गई है. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के आदेश पर ये कदम उठाया गया है, जिससे दीपक मित्तल की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं.

ADVERTISEMENTS

पुष्पांजलि इंफ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल की बढ़ी मुश्किलें

दीपक मित्तल पर कई फ्लैट खरीदारों से करोड़ों रुपये गबन का आरोप है. मित्तल के खिलाफ थाना डालनवाला में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है. पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक वह गिरफ्त से बाहर है.

SIT करेगी मामले की जांच

गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप के आदेश के बाद आईपीएस अधिकारी जितेन्द्र मेहरा के पर्यवेक्षण में दो निरीक्षक, दो उप-निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को मिलाकर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. ये टीम अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की भी गहन समीक्षा भी करेगी.

दीपक मित्तल पर हैं गंभीर आरोप

दीपक मित्तल और उसकी कंपनी पुष्पांजलि इन्फ्राटेक पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं. रेरा को मिली शिकायतों के अनुसार कई लोगों ने उन पर समय पर फ्लैट न मिलने और धन वापस न होने की शिकायत की थी

ADVERTISEMENTS