Pushpa 2 Box Office Collection Day 5: पुष्पा 2 ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे, कर डाली इतनी कमाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

4618-pushpa-2-star-cast-salaries-allu-arjuns-fee-30-times-higher-than-rashmika-mandanna-and-fahadh-faasil

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। पांच दिनों में ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन 164.25 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की।

-->

इतनी बड़ी ओपनिंग करने वाली पुष्पा 2 पहली भारतीय फिल्म बन गई। पांचवें दिन भी इसकी रफ्तार(Pushpa 2 Box Office Collection Day 5) कम नहीं हो रही है। चलिए जानते है कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है। साथ ही पुष्पा 2 की आंधी में कौन-कौन सी फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा है।

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pushpa 2 Box Office Collection Day 5)

पुष्पा 2 ने पहले दिन 164.25 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 93.8 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया। तीसरे दिन फिल्म ने 119.25 करोड़ तो वहीं चौथे दिन 141.05 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में अब पांचवे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने पांचवे दिन 29.32 करोड़ की कमाई की है। जिससे पांच दिनों में फिल्म का टोटल 558.32 करोड़ हो गया है। हालांकि ये ऑफिशियल डेटा नहीं है। फाइनल आंकड़ो में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

पुष्पा 2 ने पांचवें दिन तोड़े इन फिल्मों का रिकॉर्ड

पुष्पा 2 ने इंडिया की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिसमें बाहुबली, सालार, संजू, गदर 2, दंगल आदि फिल्में शामिल है। साथ ही इस फिल्म ने पठान के लाइफटाइम कलेक्शन (543.09) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा एनिमल फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन(553.87) का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर लिया है।