सीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचे पुष्कर सिंह धामी अपने गृह जनपद ,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले उधम सिंह नगर पहुंचे यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया। पंतनगर एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने उनकी अगवानी की।वहां से धामी कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए। लोगों ने जगह-जगह पर उनका स्वागत किया। सीएम की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद के दौरे पर हैं।

ADVERTISEMENTS

ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

उनको दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। धामी को युवा चेहरे के रूप में काफी लोकप्रिय माना जाता है। अब भाजपा भी उनको युवा सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर 2022 की जंग को जीतने की योजना बना चुकी है। सरकार और सीएम धामी भी लगातार एक के बाद एक फैसले लेकर चुनाव से पहले जनता के बीच में जाने का अपना मजबूत आधार तैयार करने में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS