ब्रैकिंग -लामाचौड़ पोस्ट ऑफिस में पटरी से उतरी डाक व्यवस्था

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

हल्द्वानी डाकघर के अंतर्गत आने वाले लामाचौड डाकघर में पिछले भक्ति से डाक व्यवस्था चरमराई हुई है. कई महत्वपूर्ण डाक रखी हुई है. यहां पर अभी डाक वितरित करने वाला कोई डाकिया नहीं है

जिसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के कई महत्वपूर्ण विषयों के डाक एक हफ्ते से डाकघर में पड़े हुए हैं. डाकघर की पोस्ट मास्टर से जानकारी जुटाने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल की कोई व्यवस्था नहीं है मुख्य डाकघर को इस संबंध में सूचना दी हुई है लेकिन कोई भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से यह समस्या आ रही है.

सूत्रों के अनुसार यहां पर दो डाकिए थे एक ने सैलरी नहीं आने से उसने काम छोड़ दिया है तथा दूसरा मेडिकल कारणों से अपनी ड्यूटी पर नहीं आ रहा है . मुख्य डाकघर की ओर से अभी लामाचौर डाकघर में झांकियों की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है जिससे वहां पर डाक का ढेर लग गया है और कई लोगों की महत्वपूर्ण बातें भी पेंडिंग पड़ी हुई है