अचानक बदले राजनीतिक समीकरण! कांग्रेस से आए इन दिग्गज नेताओं को BJP ने सौंपे बड़े पद, सूची जारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

bjp gives key roles to former congress leaders in mp
स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में…

भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के साथ संगठन और राजनीति दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के साथ संगठन और राजनीति दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित 106 सदस्यीय कार्यसमिति में जहां संगठन के पुराने और सक्रिय चेहरों को जगह मिली है, वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपकर पार्टी ने उनके प्रति भरोसा जताया है।

सबसे चर्चित नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का है। कभी कांग्रेस की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे पचौरी को भाजपा ने स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में उनका राजनीतिक महत्व लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आईं पूर्व विधायक सविता दीवान को भी कार्यसमिति सदस्य बनाकर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

नर्मदापुरम संभाग को भी नई कार्यसमिति में विशेष प्रतिनिधित्व मिला है। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

पूर्व राजस्व एवं कृषि मंत्री कमल पटेल को भी स्थायी समिति में स्थान देकर भाजपा ने अनुभवी नेताओं को संगठन से जोड़े रखने की रणनीति पर मुहर लगाई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए भाजपा ने अनुभव, सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती के समीकरण को ध्यान में रखकर यह टीम तैयार की है।

नई कार्यसमिति में कांग्रेस से आए नेताओं को प्रमुख स्थान मिलना इस बात का संकेत है कि भाजपा अब उन चेहरों को संगठन के केंद्र में ला रही है, जिन्होंने हाल के वर्षों में पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इससे आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।