धोखाधड़ी और धर्मांतरण पर पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कालनेमी में अब तक 1182 पर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आईजी कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमी के तहत कार्रवाई जारी है। बता दें अब तक उत्तराखंड पुलिस ने इस अभियान के तहत 5500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में 5500 से ज्यादा का हुआ सत्यापन

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस ने अभियान के तहत प्रदेश भर में 5500 से ज़्यादा लोगों का सत्यापन किया है। इनमें से 1182 व्यक्तियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है, जबकि 14 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इसमें सबसे ज़्यादा 2704 व्यक्तियों का सत्यापन हरिद्वार ज़िले में किया गया, जिसमें तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया। वहीं देहरादून ज़िले में 922 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इसके साथ ही अन्य ज़िलों में भी कार्रवाई की गई है।

आस्था के साथ विश्वासघात करने वालों को पुलिस की चेतावनी

आईजी कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। उत्तराखंड पुलिस ऐसे किसी भी तत्व को बर्दाश्त नहीं करेगी जो देवभूमि की पवित्रता और लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि समाज और संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई जारी

बता दें ऑपरेशन कालनेमि का मुख्य उद्देश्य और सामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर समाज में घुल मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे और ठगी, धोखाधड़ी और धर्मांतरण अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS