ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम Ashish Kapoor रेप आरोप में गिरफ्तार, AIIMS में हुआ पोटेंसी टेस्ट, बन सकता है अहम सबूत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Ashish Kapoor

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता आशीष कपूर(Ashish Kapoor) रेप आरोप में गिरफ्तार हुए है। अब उनका एम्स (AIIMS) में एक मेडिकल पोटेंसी टेस्ट कराया गया। कहा जा रहा है कि ये जांच रिपोर्ट रेप मामले (Rape Case) में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

-->

रेप के आरोप में गिरफ्तार Ashish Kapoor का AIIMS में हुआ पोटेंसी टेस्ट

दरअसल टीवी एक्टर आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगा है। इसी संबंध में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आशीष का मेडिकल पोटेंसी टेस्ट कराया। अधिकारियों की माने तो इसकी रिपोर्ट रेप मामले में काफी अहम सबूत बन सकती है।

बताते चलें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में महाराष्ट्र के पुणे से अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि अभिनेता को कई स्थानों पर ट्रैक करने के बाद हिरासत में लिया गया।

हाउस पार्टी के दौरान महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

दिल्ली के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में एक महिला ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में एक हाउस पार्टी के समय अभिनेता ने उससे दुष्कर्म किया। बता दें कि लड़की की माने तो दुष्कर्म बाथरूम के अंदर किया गया।

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपनी शुरुआती शिकायत में और भी कई अन्य व्यक्तियों का नाम लिया था। लेकिन बाद में अपने बयान में बदलाव किया।

शिकायत में कहा ये

बता दें कि प्रारंभिक शिकायत में महिला द्वारा ये दावा किया गया था कि अभिनेता ने कुछ अज्ञात पुरुषों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में उसने केवल अभिनेता पर ही आरोप लगाया। ऐसे में जांच जारी है। पुलिस भी सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।