उत्तराखंड में बड़ा हादसा, हाइवोल्टेज लाइन टूटकर घर से टकराई, मची चीख-पुकार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
हरिद्वार में 33 हजार की लाइन टूटकर घर से टकराई

हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया। कस्बे में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर एक घर से टकरा गई। इस दौरान मौके पर लोगों की चीख-पुकार निकल आई।

ADVERTISEMENTS

33 हजार की लाइन टूटकर घर से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार इशरत नाम के व्यक्ति के घर से अचानक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर टकरा गई। देखते ही देखते घर की दीवारें, फ्रीज, एसी, पंखे और समरसेविल जैसे सभी उपकरण जलकर खाक हो गए। गनीमत ये रही कि कोई शख्स इसकी चपेट में नहीं आया।

बड़ा हादसा होने से टला

हादसे के दौरान घर पर एक महिला मौजूद थी। महिला ने बताया कि हादसे के वक्त परिवार के लोग तख्त और बेड पर बैठे थे, वरना आज घर में कोई भी जिंदा नहीं बचता। उन्होंने कहा कि करीब पांच मिनट तक कान बहरे हो गए और आंखों के सामने सिर्फ धुआं ही धुआं था, मानो आसमानी बिजली घर के भीतर गिर गई हो।

ADVERTISEMENTS