यहां बीजेपी नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी से तीन को धरा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के यूएस नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर शांतिपुरी में बीजेपी नेता संदीप कार्की की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस के साथ ही कार भी बरामद की है। बीते 14 मई को बीजेपी मंडल महामंत्री संदीप कार्की की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्त ललित मेहता, उसके पिता मोहन और भाई दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

ADVERTISEMENTS

एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। ललित के पांच वाहनों को अवैध खनन में सीज किया गया और अवैध खनन से अर्जित अन्य संपत्ति को भी सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही ललित और उसके भाई दीपक के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही लाइसेंसी असलहे रखने वाले खनन कारोबारियों की सूची बना रहे हैं और कोई घटना में उनकी लिप्तता मिलने पर उनके लाईसेन्स कैंसिल करने के साथ ही वाहनों को सीज किया जाएगा

ADVERTISEMENTS