हलद्वानी- भाजपा नेता कमल मुनि को धमकी देने वाले शातिर को पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा… देखें वीडियो..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Comments

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता कमल मुनि को धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए कई हजार किलोमीटर दूर जाकर महाराष्ट्र से एक शातिर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और फोन पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले महाराष्ट्र के आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

धार्मिक भावनाएं भड़काकर धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा- SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.

 दिनांक 05.06.2026 को श्री कमल जोशी पुत्र अमरनाथ जोशी निवासी गौजाजाली बिचली, पुरानी आईटीआई, हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया। 
तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मु0एफआईआर संख्या 189/2026 धारा 351(3)/351(4)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

  *मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए। निर्देशन में *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, टेक्निकल वह मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त का महाराष्ट्र का होना प्रकाश में आया जिसका पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र तक पीछा किया गया, आरोपी की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 196/299/302 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

दिनांक 23.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास वह सटीक सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त को पंतनगर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी-
रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान पुत्र नजर खान निवासी हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र, उम्र 35 वर्ष

घटना में प्रयुक्त- Xiaomi 11 Lite NE मोबाइल फोन बरामद

गिरफ्तारी टीम

उ0नि0 नरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मंडी
कानि0 अरुण राणा

एसएसपी नैनीताल का संदेश
राजनीतिक अथवा किसी अन्य विवाद को धर्म से जोड़कर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS